लगातार 5वें दिन भी गिरा शेयर बाजार

लगातार 5वें दिन भी गिरा शेयर बाजार

दोस्तों, शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 662.87 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 79,402.29 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 927.18 अंक लुढ़कते हुए 79,137.98 तक आ गया था। हालांकि अंतिम घंटे में निचले स्तर पर खरीदारी आने से गिरावट कुछ कम हुई। अगर बात बीते 5 दिनों की करें तो सेंसेक्स में 1,822.46 यानी 2.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. पिछले हफते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 81,224.75 अंकों पर था.

वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिल चुकी है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 218.60 अंक यानी 0.90 फीसदी गिरकर 24,180.80 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 24,073.90 अंकों पर पहुंच गया. बीते 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो निफ्टी में 673.25 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी 24,854.05 अंकों पर देखने को मिला था.(Tv9 )


Blog ID : 1002

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।