
बोकारो की पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानें हुई खाक
दोस्तों,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के बोकारो जिले में आग लगने से पटाखे की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं. वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. राहत की बात ये है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं पटाखों की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.
घटना बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के गरगा ब्रिज के पास हुई. आग पर काबू पाने लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची. वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जानकारी के मुताबिक आग लगने से गरगा ब्रिज के दोनों ओर भीषण जाम लग गया. वहीं आग लगने के बाद दुकानदार इधर-उधर भागने लगे.आग इतनी भयानक थी कि दूर से लपटों को देखा जा सकता था.
रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने घटना का बारे में कहा कि आग लगने की घटना में पटाखे की 13-14 दुकानें जलकर खाक हो गईं.
जिला प्रशासन ने दुकानदारों को अस्थायी तौर पर पटाखे की दुकानें लगाने की अनुमति दी थी. रंजन ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
Blog ID : 1016
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
