meta पर लगा 213 करोड़ का फाइन

meta पर लगा 213 करोड़ का फाइन

दोस्तों,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानि CCI ने सोमवार को सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर 213.14 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. यह जुर्माना 2021 में व्हॉट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के संबंध में अनुचित व्यावसायिक तरीकों को अपनाने के लिए लगाया गया. इसके अलावा, सीसीआई ने मेटा को प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार को बंद करने और उनसे दूर रहने का निर्देश दिया है.

इसके साथ ही सीसीआई के आदेश के अनुसार, मेटा और व्हाट्सएप को प्रतिस्पर्धा रोधी मुद्दों के समाधान के लिए एक निश्चित डेडलाइन सीमा के भीतर कुछ व्यावहारिक उपायों को लागू करने के लिए भी कहा गया है.

मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सीसीआई के निर्णय से असहमत है और उसके खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है.


#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom


Blog ID : 1032

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।