
LIC ने 5 दिन में कमा डाले 60,657 करोड़
9 कंपनियों के मार्केट कैप में देखी गई बढ़ोतरी
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का जलवा पूरे हफ्ते देखने को मिला. बीते 5 कारोबारी दिनों में एलआईसी के मार्केट कैप में 60,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई. उसके बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 39,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखा गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते 5 दिनों में देश की टॉप कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखी गई है. जिसमें मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 35,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
रिपोर्ट्स के अनुसार देश की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में कंबाइंडली करीब 2.30 लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं इंफोसिस एकमात्र कंपनी ऐसी रही जिसके मार्केट कैप में गिरावट देखी गई. वैसे पिछले पांच कारोबारी दिनों में बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 685.68 अंक या 0.86 फीसदी और एनएसई निफ्टी 223.85 अंक या 0.93 फीसदी चढ़ा है.
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
Blog ID : 1055
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
