
खत्म हुआ इंतजार, लो आ गया Mobikwik IPO
दोस्तो,डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म वन मोबिक्विक सिस्टम का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया. इस आईपीओ में निवेशक 13 दिसंबर तक इंवेस्ट कर सकते हैं, ये आईपीओ 572 करोड़ रुपए का बुक बिल्ट इश्यू है, जिसमें 2.05 करोड़ इक्विटी शेयर हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार,Mobikwik के आईपीओ का प्राइस बैंड 265-279 रुपए प्रति शेयर है. एक निवेशक को इस आईपीओ में कम से कम 53 शेयर खरीदने होंगे, ऐसे में आपको इसमें कम से कम 14,787 रुपए का निवेश करना होगा. वहीं रिटेल निवेशक मैक्सीम इस आईपीओ में 2 लाख रुपए की बोली लगा सकते हैं. इस हिसाब से उन्हें 13 लॉट में 689 शेयर के लिए बोली लगानी होगी.
ड्राफ्ट पेपर में एक्सचेंज में दी जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस राशि का उपयोग अपने पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज में विस्तार करने के लिए करेगी. इसके अलावा रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D), मशीन लर्निंग (ML), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य टेक्नोलॉजी में भी निवेश किए जाने की योजना है.
आपकी जानकारी हेतु हम बताना चाहते हैं कि रुपे कार्ड और यूपीआई के बाद MobiKwik स्वदेशी पेमेंट प्लेटफॉर्म है.
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
Blog ID : 1068
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
