
GEMCOVAC-OM
24 जून 2023 को कोविड से बचाव के लिए भारत सरकार ने एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए खास एमआरएनए आधारित पहली स्वदेशी बूस्टर वैक्सीन GEMCOVAC-OM लॉन्च है।
अन्य टीकों को रखने के लिए जहां खास तापमान की आवश्यकता होती है, जिसके कारण उसका रखरखाव कठिन था वहीं इस टीके को कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता नहीं है और इसे दूरदराज के इलाकों में आसानी से सीमित संसाधनों में भी ले जाया जा सकेगा। साथ ही अन्य टीकों की तरह इस वैक्सीन शॉट के लिए निडिल वाले इंजेक्शन की आवश्यकता नहीं है
Gemcovac-OM को कुछ दिन पहले ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली थी।
पिछले साल के आखिर में देश में कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ने शुरू हुए थे जिसका असर फरवरी-अप्रैल तक काफी अधिक था। देश में उस समय संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन और विशेषतौर पर XBB.1.5 वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा था।
हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/
Blog ID : 108
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
