एटली से मजाक कपिल शर्मा को पड़ा भारी

एटली से मजाक कपिल शर्मा को पड़ा भारी

हाल ही में बेबी जॉन की कास्ट द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए, जिसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और फिल्म के को-प्रोड्यूसर एटली शामिल थे। शो के दौरान कपिल ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म जवान की सफलता के बाद एटली कैसे एक बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बन गए हैं। इस पर कपिल शर्मा ने एटली से पूछा, जब आप पहली बार किसी स्टार से मिलते हैं तो क्या वे पूछते हैं कि एटली कहां हैं

एटली ने जवाब दिया, एक तरह से, मैं आपके सवाल को समझ गया। मैं जवाब देने की कोशिश करूंगा। मैं वास्तव में एआर मुरुगादॉस सर का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी पहली फिल्म बनाई थी। उन्होंने स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन यह नहीं देखा कि मैं कैसा दिख रहा हूं या मैं इसके लिए सक्षम हूं या नहीं, लेकिन उन्हें मेरा नेरेशन पसंद आया। मुझे लगता है कि दुनिया को यह देखना चाहिए। हमें दिखावे से नहीं आंकना चाहिए। आपको अपने दिल से आंकना चाहिए।

एक ओर जहां एटली के जवाब को प्रशंसकों ने खूब सराहा। वहीं कपिल शर्मा के सवाल ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच कपिल शर्मा ने एक एक्स यूजर को जवाब दिया और खुद पर एटली के लुक का अपमान करने के लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लिखा, प्रिय महोदय, क्या आप कृपया मुझे समझा सकते हैं कि मैंने इस वीडियो में लुक के बारे में कब और कहां बात की? कृपया सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं। लोग खुद देखें और फैसला करें, भेड़ की तरह किसी के ट्वीट को फॉलो न करें।


#Businesskhabri

#Businesskhabridotcom


Blog ID : 1081

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।