कछुए की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए?

कछुए की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए? 

दोस्तो,ज्योतिष शास्त्र में किसी भी रत्न का अपना अलग महत्व है और किसी भी रत्न को अंगूठी के रूप में धारण करने के अपने अलग नियम भी हैं। ऐसे ही आजकल अक्सर लोग अपनी उंगली में कछुए की अंगूठी धारण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कछुए की अंगूठी धन को आकर्षित करती है और इससे समृद्धि बनी रहती है।

लोग इसे बिना किसी नियम के कभी भी धारण कर लेते हैं और किसी भी उंगली में पहन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं होता है और मान्यता है कि यदि इसे बिना नियमों का पालन किए बिना पहना जाता है तो इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।

दरअसल किसी भी अन्य चीज की ही तरह इस अंगूठी के लिए भी कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं और उसी के अनुसार इसे धारण करने की सलाह भी दी जाती है। यही नहीं कछुए की अंगूठी आपको विशेष उँगलियों में पहनने की सलाह दी जाती है आइए ज्योतिषाचार्य श्री बालकृष्ण गौतम जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

ज्योतिष में मान्यता है कि आपको हमेशा कछुए की अंगूठी अपने दाहिने हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली में ही धारण करनी चाहिए। इन दोनों अंगुलियों में पहनी जाने वाली कछुए की अंगूठी का आपको पूरा लाभ मिलता है और ये धन लाभ पहुंचाती है।

इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। वहीं अगर आप ये अंगूठी किसी अन्य उंगली में पहनती हैं तो इसका पूरा लाभ नहीं मिलता है और फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। ऐसा माना जाता है कि तर्जनी उंगली गुरु बृहस्पति की उंगली होती है और यदि आप इसमें कछुए की अंगूठी धारण करती हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं। महिलाएं या पुरुष दोनों को ही कछुए की अंगूठी दाहिने हाथ में ही धारण करनी चाहिए।

अगर काम कछुए की अंगूठी की बात करते हैं तो यह अंगूठी मुख्य रूप से वृषभ और मकर राशि के लिए बहुत शुभ मानी जाती है और इस अंगूठी के प्रभाव से उनके जीवन में धन लाभ होता है। वहीं मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए कछुए की अंगूठी पहनती हैं तो आपको इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं।

अगर हम बाएं हाथ में कछुए की अंगूठी की बात करें तो हमें इस हाथ में यह अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इस हाथ में कछुए की अंगूठी का नकारात्मक प्रभाव होने लगता है और पैसा आने की जगह व्यर्थ की समस्याएं आने लगती हैं और आपका धन व्यर्थ में नष्ट हो सकता है।

किसी भी पूजा-पाठ में भी हमेशा दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है और रत्नों को धारण करने के लिए भी दाहिने हाथ को शुभ माना जाता है। इसी वजह से आपको बाएं हाथ में कच्चे की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।

यह जानकारी सिर्फ आपको नॉलेज देने के लिए है लेकिन यदि आपको वाकई में कोई रतन या अंगूठी धारण करनी है तो आपको अपनी संतुष्टि के लिए आपको ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लेनी चाहिए ।


#Businesskhabri

#Businesskhabridotcom


Blog ID : 1093

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।