डॉ मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह, जो भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे (2004-2014), भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में अपनी सादगी, विद्वता और नीतिगत दृष्टिकोण के कारण सबसे अलग माने जाते हैं। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता, समर्पण और नीति-निर्माण के कौशल से न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, बल्कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। वह उन नेताओं में से थे, जिन्होंने निजी प्रचार से परे रहकर भारत की सेवा की और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने गुरुवार (26 दिसंबर) की रात नई दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वो देश के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कभी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे। वह छह बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे. देश की अर्थव्यवस्था में उनका अहम योगदान माना जाता है. देश के आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ. 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आया. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी. फिल. की डिग्री ली.

पीएम मोदी के साथ समस्त लोगो ने शोक व्यक्त किया।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि मनमोहन सिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनके हस्ताक्षर नोटों पर भी थे।

और उनकी एकमात्र प्रीय गाड़ी मारुति 800थी, जो उनके साथ उनके आवास पर  पर हमेशा खड़ी रहती थी। 




Blog ID : 1098

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।