ISRO इतिहास रचने को तैयार

ISRO इतिहास रचने को तैयार 

दोस्तो,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और लंबी छलांग लगाने को तैयार है। इसरो आज यानि सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) को लॉन्च करेगा। स्पैडेक्स को पीएसएलवी-सी60 से रवाना किया जाएगा। 

एशिया मिशन भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि इस मिशन की सफलता के बाद भारत दुनिया के चुनिंदा देशों अमेरिका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा। 

फिलहाल इन देशों के पास ही अभी बाहरी अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष यान या उपग्रहों को डॉक (जोड़ने) और अनडॉक (अलग) की क्षमता है। 

आज नासा सहित पूरी दुनिया के निगाहें। ISRO के इस एक्सपेरिमेंट पर है।

#Businesskhabri

#Businesskhabridotcom



Blog ID : 1106

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।