
एयर होस्टेस से हुई लाखों रुपये की ठगी
दोस्तो,महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 24 वर्षीय एक एयर होस्टेस साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई। दरासल कल्याण में रहने वाली एयर होस्टेस को 23 नवंबर, 2024 को अज्ञात फोन नंबरों से कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि उसकी ओर से भेजा गया पार्सल ईरान में अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने फोन करने वाले को बताया कि उसने कोई पार्सल नहीं भेजा है, तो फोन करने वाले ने वीडियो कॉल पर उसे बताया कि उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आया है और गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद फोन करने वाले ने उसके मोबाइल नंबर पर कुछ लिंक भेजे और फोन काटने से पहले उसे 9.93 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।
इन शॉर्ट:जालसाजों ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
Blog ID : 1112
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
