
IRS की जॉच के बाद Apple ने निकाले 185 भारतीय कर्मचारी
दोस्तो,Apple में काम करने वाले 185 तेलुगू कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। इन कर्मचारियों पर टैक्स चोरी और फ्रॉड करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,अमेरिका की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IRS) की जांच में सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने Apple के Matching Gifts Program का गलत तरीके से फायदा उठाया। यह प्रोग्राम कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी CSR के तहत चलाया जाता है, जिसमें कर्मचारी चैरिटी और डोनेशन के लिए योगदान देते हैं।
IRS की रिपोर्ट के बाद Apple ने सख्त कदम उठाते हुए सभी आरोपी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने या टर्मिनेशन का सामना करने के लिए कहा,इस मामले में नौकरी गंवाने वालों में सीनियर मैनेजर से लेकर एंट्री-लेवल तक के कर्मचारी शामिल थे। कुल मिलाकर 185 तेलुगू कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी है।
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
Blog ID : 1118
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
