Go First Airlines संपत्ति बेच कर चुकाएगी कर्ज

Go First Airlines संपत्ति बेच कर चुकाएगी कर्ज 

दोस्तो,वित्तीय संकट में फंसी विमानन कंपनी गो फर्स्ट अब उड़ान नहीं भर सकेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण यानि एनसीएलटी ने करोड़ों लोगों को हवाई सफर कराने वाली Go First Airlines के परिसमापन का आदेश दिया है,मतलब कि कंपनी को अपनी संपत्तियां बेचकर कर्ज चुकानी होगी। 

दरासल वित्तीय समस्याओं के कारण विमानन कंपनी ने मई, 2023 में स्वैच्छिक रूप से दिवालिया समाधान प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। आपकी जानकारी हेतु हम बताना चाहते हैं कि Go First Airlines का परिचालन तीन मई, 2023 यानी करीब दो साल से बंद ही था।

रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीएलटी ने दिनकर तिरुवनंदपुरम वेंकटसुब्रमण्यम को लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है, जिन्हें कॉरपोरेट देनदार के वित्तीय मामलों की जांच जारी रखने के लिए कहा गया है। आदेश के मुताबिक, लिक्विडेटर को परिसमापन प्रक्रिया के दौरान उनके निपटान के लिए लंबित आवेदनों का भी पालन करना होगा। परिसमापन को 75 दिन के भीतर एनसीएलटी को एक प्रारंभिक रिपोर्ट देनी होगी।

 #businesskhabri

#businesskhabridotcom


Blog ID : 1144

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।