
PM Modi ने मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया।
दोस्तो,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। उन्होंने जनता मैदान में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति की मौजूदगी में व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें जीवंत औद्योगिक परिवेश विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों को दिखाया गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में बड़े उद्योगपतियों सहित करीब 7,500 कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल मौजूद थे।
#businesskhabri
#businesskhabridotcom
Blog ID : 1156
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
