
Territorial Army भर्ती 2025
टेरिटोरियल आर्मी - यह एक स्वैच्छिक सेवा (Volunteer Service) है, जो आम नागरिकों को सेना से जुड़ने का अवसर देती है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 18 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 1 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 12 मई 2025
अंतिम तिथि: 10 जून 2025
लिखित परीक्षा की तिथि: 20 जुलाई 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना भी जरूरी है, क्योंकि यह सेवा शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता की मांग करती है।
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवार www.indianarmy.nic.in या www.jointerritorialarmy.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये के बीच पे स्केल दिया जाएगा, जो सेवा के दौरान उनके पद और अनुभव के अनुसार तय होगा। इसके अलावा सेवा अवधि के दौरान 15,500 रुपये का मिलिट्री सर्विस पे भी प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को राशन, आर्मी कैंटीन, मेडिकल सुविधाएं, लीव एनकैशमेंट, सरकारी आवास और यात्रा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी, जो उन्हें एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान करती हैं।
क्या है टेरिटोरियल आर्मी?
टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) एक स्वैच्छिक संगठन है, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी। इसे भारतीय सेना की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस माना जाता है। आप एक आम नागरिक रहते हुए सेना का अनुभव ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको सक्रिय सेवा में बुलाया जा सकता है।
यह एक नियमित नौकरी नहीं है, बल्कि एक अवसर है देश सेवा का, अपनी मौजूदा नौकरी या व्यवसाय के साथ। टेरिटोरियल आर्मी ने 1962, 1965, 1971 और 1999 के करगिल युद्ध सहित कई अहम अभियानों में भाग लिया है।
हल्ला बोल Express
Powered by- Business khabri
www.businesskhabri.com
हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है
Blog ID : 1273
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
