
B2 - आखिर क्यों है दुनिया का सबसे महंगा अटैक ।
दोस्तो,दुनिया की सबसे महंगी और घातक वॉर मशीन एक बार फिर मैदान में उतर चुकी है. अमेरिका ने ईरान की तीन परमाणु साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया है।इसे का सबसे महंगा हमला भी कहा जा रहा है आखिर क्यों लिए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका ने अत्याधुनिक B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया है. ये दुनिया का सबसे महंगा वॉर मशीन है।
एक B2 बॉम्बर की कीमत ₹17,850 करोड़ रुपये यानि लगभग 2.1 अरब डॉलर है और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसके रखरखाव पर ही सालभर में 330 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
B2 बॉम्बर 30,000 पाउंड वजनी GBU-57 बम ले जा जाने में सक्षम हैं, जिन्हें खास तौर पर गहराई में छिपे ठिकानों को तबाह करने के लिए बनाया गया है. B2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स दुनिया का अत्याधुनिक विमान ही नहीं, बल्कि सबसे महंगा जंगी जहाज भी है।
आपकी जानकारी हेतु हम बताना चाहते हैं कि इन B2 बॉम्बर्स को 1997 में डिज़ाइन किया गया था,लेकिन अमेरिकी वायुसेना में शामिल होने के बाद जरूरत के अनुसार इसमें कई तकनीकी बदलाव किए गए जिसने इसे और भी घातक बना दिया रिपोर्ट्स की माने तो शुरुआत में 132 बॉम्बर्स बनाने की योजना थी, लेकिन उच्च लागत और राजनीतिक विवादों के चलते यह संख्या घटाकर सिर्फ 21 कर दी गई।
- Business Khabri
Blog ID : 1315
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
