मेटा ने लॉन्च किया ट्विटर का कंपटीटर ऐप THREADS


मेटा ने लॉन्च किया ट्विटर का कंपटीटर ऐप "THREADS"


दोस्तों जैसा की हमने पहले ही बताया था की Twitter को टक्कर देने के लिए Meta जल्द ही अपना न्यु app लॉंच कर सकता है 

और लो आ गया "थ्रेड्स

 दरअसल फेसबुक और इंस्‍टाग्राम की पैरेंट कंंपनी मेटा ने ट्विटर की तर्ज पर अपना ऐप Threads लॉन्च कर दिया है. आप अपने इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स के साथ इस पर साइन इन कर सकते हैं और अपना यूजर नेम, फॉलोअर्स और वेरिफिकेशन बैज जारी रख सकते हैं.


इंस्‍टा के इस ऐप ने लॉन्च होने के महज 2 घंटे के भीतर 20 लाख साइन अप्‍स के आंकड़े को पार कर लिया. वहीं, महज 4 घंटे के भीतर ये आंकड़ा 50 लाख पहुंच गया.


Threads feature: इसमें सारे फीचर्स ट्विटर की तरह दिए गए हैं. कुछ फीचर्स ट्विटर पर भारी भी हैं.
इसमें पोस्ट की लिमिट 500 कैरेक्टर्स की दी जा रही है जो ट्विटर की 280 वर्ड लिमिट से ज्यादा है.
इसमें टेक्‍स्‍ट के अलावा लिंक, फोटो और वीडियो पोस्‍ट करने की भी सुविधा है. वीडियो की लिमिट 5 मिनट तक की है. 

 थ्रेड्स, इंस्टाग्राम का नया ऐप है, जो यूजर्स को Text, लिंक, फोटो, वीडियो शेयर करने के साथ-साथ बाकी यूजर्स के मैसेज का जवाब देकर या दोबारा पोस्ट करके कन्वर्सेशन में शामिल होने की सुविधा देता है. इसे गूगल या एप्‍पल स्‍टोर से डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकता है. 


 हल्ला बोल एक्सप्रेस
 https://hallabolexpress.com/


Blog ID : 132

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।