
Mahindra Scorpio-N का नया वेरिएंट लॉन्च ।
Mahindra Scorpio-N Z8T लॉन्च जी हां दोस्तो,ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो एन का नया वेरिएंट Scorpio-N Z8T लॉन्च किया है. नई Z8T वेरिएंट लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी से लैस है. Z8T में कई हाईटेक सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. नई Scorpio-N Z8T वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹20.29 लाख रुपए है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Scorpio-N बनी पहली ICE SUV जिसमें स्पीड लिमिट एसिस्ट और फ्रॉन्ट व्हीकल स्टॉर्ट अलर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स हैं. इसके अलावा Z8T वेरिएंट में 12-स्पीकर Sony ऑडियो, फ्रंट कैमरा, EPB, वेन्टिलेटेड सीट्स दिया गया है.
इसके अलावा स्कॉर्पियो-एन के पावरट्रेन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एसयूवी में 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिए गए हैं. पेट्रोल यूनिट 6-स्पीड MT के साथ 203 PS और 370 Nm और 6-स्पीड AT के साथ 203 PS और 380 Nm डिलीवर करती है. डीजल यूनिट 6-स्पीड MT के साथ 175 PS और 370 Nm और 6-स्पीड AT के साथ 175 PS और 400 Nm जेनरेट करती है. स्कॉर्पियो-एन 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है. एसयूवी के निचले वेरिएंट में 6-स्पीड MT के साथ अपेक्षाकृत कम शक्तिशाली डीजल इंजन मिलता हैं।
Business Khabri
Blog ID : 1325
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
