
आकाशवाणी कैंटीन का लाइसेंस सस्पेंड।
दोस्तो,महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड कैंटीन कर्मचारी से मारपीट के बाद चर्चा में बने हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार रात को विधायक का कैंटीन कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, पूरा विवाद खराब दाल परोसने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. अब इस मामले में कैंटीन चलाने वाली कंपनी पर एक्शन लिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार,खाद्य एवं औषधि विभाग ने कैंटीन चलाने वाली कंपनी अजंता कैटरर्स का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले एफडीए ने विधायक छात्रावास की कैंटीन से खाने के नमूने एकत्र किए थे और उन्हें जांच के लिए भेज दिए थे. एफडीए के अधिकारी बुधवार दोपहर छात्रावास पहुंचे थे और खाने के नमूने सील कर दिए थे. इसे बांद्रा स्थित विभाग की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था. इसके बाद ही ये पूरी कार्रवाई की गई है।
बिजनेस खबरी
Blog ID : 1340
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
