
जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर की बात।
दोस्तों,सोमवार को जेलेंस्की ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक लंबी बात की है.
दअरसल जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी लंबी बातचीत हुई. हमने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें हमारे द्विपक्षीय सहयोग और समग्र कूटनीतिक स्थिति शामिल हैं. मैं प्रधानमंत्री का हमारे लोगों के प्रति उनके गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए आभारी हूं।
इस बातचीत के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे खुशी हुई. मैंने संघर्ष के जल्द और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया. भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.
बिजनेस खबरी
Blog ID : 1398
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
