
चीन के साथ मिलकर भारत ने बदला ट्रंप का पूरा खेल
दोस्तों हालही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने भारत के लिए कई जरूरी चीज़ों पर लगी एक्सपोर्ट पाबंदियां हटा दी हैं. जैसे कि उर्वरक, रेयर अर्थ मिनरल्स, मैग्नेट और टनल बॉरिंग मशीनों पर लगी रोक अब नहीं रहेगी. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. ये बदलाव भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की हाल ही में हुई मुलाकात के बाद हुए हैं.
वांग यी ने कहा है कि चीन ने भारत की मांगों पर काम शुरू कर दिया है और सामान भेजा जा रहा है. ये कदम दोनों देशों के रिश्तों में एक नई शुरुआत माना जा रहा है. अब दोनों समझते हैं कि साथ मिलकर काम करने से सप्लाई चेन की परेशानियां कम हो सकती हैं और दुनिया में अस्थिरता के बीच स्थिरता लाई जा सकती है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन-भारत के रिश्ते इसलिए भी मजबूत हो रहे हैं क्योंकि ट्रंप लगातार दोनों देशों पर टैरिफ यानी आयात शुल्क बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं. इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन को भारत और अमेरिका के रिश्ते खराब होने से खुशी हुई और उसने भारत को लेकर अपना नजरिया बदल लिया. चीन जानता है कि अगर भारत का साथ मिलता है, तो ट्रंप की टैरिफ नीति का असर काफी कम हो सकता है. चीन अपने सामान को आसानी से भारत के बाजार में बेच सकता है. वहीं, भारत को अमेरिका के मुकाबले एक मजबूत देश का साथ चाहिए, इसलिए भारत भी इस रिश्ते में दिलचस्पी दिखा रहा है.
बिज़नेस खबरी
Blog ID : 1418
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
