क्या अब बदल जायेंगे फिजिक्स के नियम ?

क्या अब बदल जायेंगे फिजिक्स के नियम ? 

‎दोस्तों हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फिजिक्स रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार

‎करीब 5 साल पहले वैज्ञानिकों ने एक अजीब खोज की उन्होंने ब्रह्मांड की सबसे पुरानी रोशनी — कॉस्मिक माइक्रोवेव बैकग्राउंड (CMB) — में एक हल्का सा झुकाव देखा।

‎ऐसा लगा जैसे पूरी ब्रह्मांड की रोशनी थोड़ा सा घूम गई हो जबकि ऐसा होना ही नहीं चाहिए था!

‎फिजिक्स के नियम कहते हैं कि ब्रह्मांड में दाएं-बाएं का फर्क नहीं होना चाहिए (इसे parity symmetry कहते हैं)।

‎लेकिन यह खोज बताती है कि शायद ब्रह्मांड किसी एक दिशा को पसंद कर रहा है। 

‎कई टेलिस्कोप, जैसे Atacama Cosmology Telescope, ने इस हल्के घुमाव (cosmic birefringence) की पुष्टि की है।

‎अगर यह सच है, तो इसका मतलब है: हमारी मौजूदा Standard Model of Physics अधूरी है।

‎यह डार्क मैटर या डार्क एनर्जी का सुराग हो सकता है।कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि इसके पीछे कोई रहस्यमयी कण — जैसे Axion-like particle — हो सकता है।

‎यानी ब्रह्मांड हमें इशारा दे रहा है कि अभी बहुत कुछ समझना बाकी है।

‎यह छोटा सा नया पड़ाव फिजिक्स में एक बड़ी क्रांति की शुरुआत हो सकता है साथी यह बताता है कि इस अनंत ब्रह्मांड में बहुत कुछ अभी ऐसा है इसके बारे में कुछ भी नहीं पता और जो अभी तक हमने जाना है शायद वह भी कुछ नहीं? 

‎ ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए पेज को Follow करें और जुड़े रहें बिजनेस खबरी डॉट कॉम के साथ जो है भारत का अपना बिजनेस पोर्टल। 

‎stay connected with business Khabri. 


Blog ID : 1623

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।