
China Nuclear Battery - 50 साल तक बिना चार्ज किए फ्री मिलेगी बिजली
दोस्तो,हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने वह कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता दरअसल चीनी स्टार्टअप Betavolt ने हाल ही में एक परमाणु बैटरी (Nuclear Battery) बनाई है, जो आकार में एक सिक्के से भी छोटी है लेकिन 50 साल तक बिना चार्ज किए बिजली दे सकती है। World Nuclear News के अनुसार, यह तकनीक भविष्य में फोन और ड्रोन को हमेशा के लिए चार्ज रखने का सपना सच कर सकती है।
इस बैटरी की मुख्य बातें:
तकनीक: इसमें Nickel-63 रेडियोधर्मी आइसोटोप का उपयोग किया गया है। ऊर्जा को बिजली में बदलने के लिए हीरे के सेमीकंडक्टर (Diamond Semiconductor) की परतों का इस्तेमाल होता है।
क्षमता: वर्तमान मॉडल (BV100) 100 माइक्रोटॉट पावर देता है, लेकिन कंपनी 2025 तक 1 वॉट वाली बैटरी बनाने पर काम कर रही है।
सुरक्षा: कंपनी का दावा है कि इसमें से कोई हानिकारक रेडिएशन बाहर नहीं निकलता। यह इतनी सुरक्षित है कि इसे शरीर के अंदर लगने वाले पेसमेकर जैसे उपकरणों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मजबूती: यह बैटरी -60°C से 120°C तक के तापमान में काम कर सकती है और इसमें आग लगने या फटने का कोई खतरा नहीं है।
इसके अलावा, चीनी वैज्ञानिकों ने Carbon-14 का उपयोग करके एक और बैटरी विकसित की है जो South China Morning Post के मुताबिक 100 साल तक चल सकती है
इसी प्रकार की रोचक जानकारी के लिए जुड़े रहे बिजनेस खबरी डॉट कॉम के साथ जो है भारत का अपना बिजनेस पोर्टल
Blog ID : 1625
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
