The Screenless laptop Revolution

दोस्तो,हलही मे आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तकनीक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया है,

दरसल Spacetop G1 दुनिया का पहला आधिकारिक स्क्रीनलेस लैपटॉप जिसे इस्राइली टेक स्टार्टअप Sightful द्वारा लॉन्च किया गया है। जिसने आते साथ ही पूरे मार्केट मे खलबली मचा दी है। 

यह डिवाइस पारंपरिक फिजिकल स्क्रीन (LCD/OLED) के बजाय ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ग्लासेस का उपयोग करता है, जो आपकी आँखों के सामने एक विशाल वर्चुअल वर्कस्पेस तैयार करते हैं। 

Spacetop G1 की प्रमुख विशेषताएँ:

100 इंच की वर्चुअल स्क्रीन: इसके साथ आने वाले AR ग्लासेस को पहनने पर आपको अपने सामने हवा में तैरती हुई 100 इंच की बड़ी स्क्रीन दिखाई देती है।

पूर्ण गोपनीयता (Privacy): आपके द्वारा किया जा रहा काम केवल आपको ही ग्लासेस के माध्यम से दिखेगा। पास बैठे व्यक्ति को केवल एक कीबोर्ड दिखाई देगा, स्क्रीन नहीं।

शक्तिशाली परफॉर्मेंस: इसमें Qualcomm Snapdragon QCS8550 प्रोसेसर, 16GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

बैटरी लाइफ: एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 8 घंटे का बैकअप देता है।

SpaceOS: यह लैपटॉप अपने स्वयं के ऑपरेटिंग सिस्टम SpaceOS पर चलता है, जो वेब-आधारित ऐप्स (जैसे Google Workspace, Zoom) के लिए अनुकूलित है।

कीमत और उपलब्धता: इसकी कीमत लगभग $1,900 (लगभग ₹1.58 लाख) से शुरू होती है

इसी प्रकार के बिजनेस अपडेट के लिए जुड़े रहें बिजनेस खबरी डॉट कॉम के साथ जो है भारत का अपना बिजनेस पोर्टल। 

Stay connected with business Khabri Indias own business portal. 


Blog ID : 1635

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।