NASA वैज्ञानिक ने  किया सावधान

नासा के जलवायु वैज्ञानिक गेविन शिमिट ने दावा किया है कि बीते सैकड़ों सालों में जुलाई का महीना सबसे गर्म रहा है.साथ ही उन्होंने बताया किदुनिया भर में अभूतपूर्व बदलाव देखे जा रहे हैं.इसकी प्रमुख वजह पर्यावरण में ग्रीन हाउस गैसों का लगातार उत्सर्जन और इनमें कमी नहीं आना है.

NASA वैज्ञानिक ने चेतावनी दी कि 2024 में हालात और बिगड़ सकते हैं. 

दोस्तोंआज पूरे विश्व में को एक साथ मिलकर हरित गृह प्रभाव को कम करने में अपना अपना योगदान देना होगा। और मानव को एक सादगी पूर्ण जीवन जीने का लक्ष्य बनाना होगा जिसके कारण हम हरित ग्रह प्रभाव को कम कर सकते हैं। 

हम हरित ग्रह प्रभाव को पूर्णता खत्म तो नहीं कर सकते लेकिन इसमें कमी अवश्य कर सकते हैं।अतः कुछ सैद्धांतिक उपाय हैं जिनके कारण हम हरित गृह प्रभाव को कम कर सकते हैं।

गोबर गैस तथा सोलर प्लांट को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जिसके कारण हरित गृह प्रभाव की वृद्धि तथा प्रदूषण की वृद्धि दोनों को रोका जा सकता है।

मोटर वाहनों में पेट्रोल व डीजल का कम से कम उपयोग करके उनके स्थान पर सीएनजी एवं एलपीजी गैसों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए।

अपने आसपास घरों में, वनों में या फिर अन्य संस्थानों में अधिक से अधिक पेड़ पौधे उगा कर हरित गृह प्रभाव को कंट्रोल कर सकते हैं। जीवाश्म ईंधन जैसे लकड़ी, पेट्रोल, डीजल इत्यादि के स्थान पर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं ज्वारीय ऊर्जा के उपयोग से हरित ग्रह प्रभाव से बढ़ते तापमान को रोका जा सकता है।



दोस्तों अभी भी समय है यदि हम लोग अभी भी सतर्क नहीं हुए तो आगे परेशानियो का सामना करना पड सकता है इसलिए पेड़ लगाए।


"GREEN INDIA"


हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/


Blog ID : 172

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।