नया संसद भवन की हर जानकारी


नया संसद भवन कैसा है? जानिए  हर जानकारी

भारत का नया संसद भवन (New Parliament of India) बनकर तैयार है। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) नई संसद का उद्घाटन (Inauguration of New Parliament) करने वाले हैं। भारत का नया संसद भवन (New Parliament Building) अलग-अलग वजहों से पिछले काफी समय से चर्चा में है। भारत की नई संसद (New Parliament Building) शानदार आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चर का नमूना है। यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी तथा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

भारत के मौजूदा संसद भवन में 1927 से राज्यसभा और लोकसभा दोनों की कार्रवाई होती है और इसे पूरा होने में छह साल लगे हैं। पुराना संसद भवन (Old Parliament Building) जहां भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की क्षमता का प्रतीक है, तो वहीं New Parliament Building नए और स्वतंत्र भारत की आकांक्षा को दर्शाएगा। 65,000 क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) में बना यह शानदार भवन भारत में आर्किटेक्चर चमत्कार का प्रतीक होगा।

New Parliament Building (नया संसद भवन) केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। सेंट्रल विस्टा मास्टर प्लान की परिकल्पना सितंबर 2019 में की गई थी। सेंट्रल विस्टा विकास या पुनर्विकास योजना छह साल चलने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमपेंट प्रोजेक्ट है जिसमें कई पहलें शामिल हैं।

सेंट्रल विस्टा डेवलमपेंट प्रोजेक्ट की परिकल्पना अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर, नोड्स, एक्सिस, फोकल पॉइंट और टर्मिनेशन के साथ अच्छी तरह से डिजाइन की गई थी।

नए संसद भवन के निर्माण का उद्देश्य 

नए संसद भवन के निर्माण का उद्देश्य निम्नलिखित है-

·         सेंट्रल विस्टा के मूल लेआउट को दर्शाना

·         सरकार के कार्यों तथा दक्षता में सुधार

·         विधायिका के कामकाज को सुदृढ़ करना

·         विरासत एवं सांस्कृतिक सुविधाओं का संरक्षण

·         कार्यकारी कार्यालयों को सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करना

·         पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करना और सेंट्रल विस्टा का विस्तार करना

·         उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करना

·         पारगमन उन्मुख (Transit-Oriented) विकास को बढ़ावा देना।

नया संसद भवन (New Parliament Building) - ख़ुबियाँ

संसद भवन पुराना हो गया था और इंफ्रास्ट्रक्चर अपर्याप्त था, जिस कारण, इसका विकल्प सुझाने हेतु एक समिति का गठन किया था। चूंकि वर्तमान भवन 93 वर्ष से अधिक पुराना है, इसलिए इसमें नए सुरक्षा उपायों और बुनियादी ढांचे को नहीं लगाया जा सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चरल चुनौतियों का समाधान करने हेतु भारत सरकार ने सेंट्रल विस्टा परियोजना शुरू की और नए संसद भवन का निर्माण शुरू किया। सेंट्रल विस्टा प्रोग्राम में भारत के उपराष्ट्रपति के लिए एक नए घर का निर्माण, कर्तव्य पथ का पुनरुद्धार, प्रधानमंत्री के लिए एक नया घर ऑफिस बनाना भी शामिल था।

New Parliament Building (नया संसद भवन) का भूमिपूजन समारोह अक्टूबर 2020 में आयोजित किया गया था। नींव दिसंबर 2020 में रखी गई थी।

बिमल पटेल (Bimal Patel) सेंट्रल विस्टा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट हैं। उनके पास दशकों का अनुभव है और वो एक कुशल वास्तुकार हैं। नए संसद भवन (New Parliament Building) का आकार त्रिकोणीय है, और यह मौजूदा संसद भवन के पास ही बना है।

नए संसद भवन लगभग 150 वर्ष तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह भूकंप रोधी है और नई संसद में पूरे भारत के आर्किटेक्चर डिजाइनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें भारत में प्रचलित लोकप्रिय स्थापत्य शैली की संस्कृति और मूर्तिकला को प्रदर्शित किया जाएगा। चूंकि आने वाले वर्षों में संसद सदस्यों की संख्या बढ़ेगी, इसलिए नए भवन से राज्यसभा और लोकसभा के लिए बैठने की क्षमता होगी। 2026 में परिसीमन पर लगी रोक हटने के बाद सांसदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

नए संसद भवन की क्षमता लोकसभा की 888 और राज्यसभा की 384 होगी। नए संसद भवन में संयुक्त सत्र होने की स्थिति में लोकसभा के 1272 सदस्य बैठ सकेंगे। नए संसद भवन के अन्य हिस्सों में मंत्रियों और समितियों के कार्यालयों के साथ चार मंजिलें होंगी।

नया संसद भवन (New Parliament Building) के बारे में रोचक बातें

नए संसद भवन के बारे में कुछ रोचक बातें इस प्रकार हैं:

·         नए संसद भवन का आकार त्रिकोणीय है ताकि पूरी जगह का इस्तेमाल किया जा सके।

·         नए भवन के बावजूद पुराने और नए संसद भवन दोनों में काम होगा। इससे विधायी कार्यों का सुचारू संचालन हो सकेगा।

·         नया लोकसभा भवन वर्तमान भवन से तीन गुना बड़ा है। नया भवन राष्ट्रीय पक्षी 'Peacock Theme' पर आधारित है।

·         नया राज्यसभा भवन 'Lotus Theme' यानी राष्ट्रीय फूल पर आधारित है।

·         नए संसद भवन में आधुनिक सुविधाओं वाला एक अत्याधुनिक संवैधानिक हॉल बना है।

·         नए संसद भवन के अंदर कार्यालय खूबसूरती से डिजाइन किए गए हैं और लेटेस्ट संचार प्रौद्योगिकी से लैस होंगे।

·         ऑफिस स्पेस और नया भवन नवीनतम ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस होगा।

·         इससे कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल कार्यबल के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

·         नए संसद भवन का पुस्तकालय एक विश्व स्तरीय और अत्याधुनिक पुस्तकालय होगा जिसमें सदस्य अपनी पसंद की जानकारी पा सकेंगे।

·         नया संसद भवन (New Parliament Building) पर्यावरण के अनुकूल और प्लेटिनम रेटेड हरित भवन होगा जो सस्टनेबल भविष्य के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

·         दिव्यांगों की आवाजाही संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, नया संसद भवन (New Parliament Building) पूरी तरह से दिव्यांगों के अनुकूल होगा।

·         निर्माण के दौरान, लगभग 24,04,095 दिन के रोजगार सृजित हुए।

·         नए संसद भवन के निर्माण में कुल 26,045 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया था।

·         नए संसद भवन में 63,807 मीट्रिक टन सीमेंट और 9689 क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया गया।

नए संसद भवन का निर्माण क्यों किया गया था?

वर्तमान संसद भवन पूर्ववर्ती 'सदन की परिषद (Council of House)' है, और इसका निर्माण 1927 में किया गया था। विभिन्न संवैधानिक संशोधनों के पश्चात संसद सदस्यों की वर्तमान संख्या 552 है। हालांकि, आने वाले वर्षों में अधिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को देखते हुए, अधिक जगह की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, बढ़ती जनसंख्या की वजह से संसद के सदस्यों द्वारा अधिक प्रतिनिधित्व की मांग भी बढ़ेगी।

नई संसद भवन की विशेषताएं

कुल बिल्टअप एरिया

20,886 M2

बैठने की कुल क्षमता

1272

लोकसभा के सदस्यों के लिए बैठने की क्षमता

888

राज्यसभा के सदस्यों के लिए बैठने की क्षमता

384

कुल फ्लोर

4

आर्किटेक्ट

बिमल पटेल

आर्किटेक्ट फर्म

HCP डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड

कॉनट्रेक्टर

टाटा प्रोजेक्ट्स

उद्घाटन

28 मई 2023

पता

प्लॉट नंबर 8, संसद मार्ग, नई दिल्ली

वेबसाइट

www.centralvista.gov.in  

हल्लाबोलएक्सप्रेस
www.hallabolexpress.com


Blog ID : 32

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।