IREDA IPO से छप्पर फाड़ कमाई

IREDA IPO से छप्पर फाड़ कमाई

दोस्तों सरकारी कंपनी IREDA यानी Indian Renewable Energy Development Agency Limited जिसका आईपीओ बंपर रहा. अभी इस कंपनी को लिस्ट हुए 10 कारोबारी दिन भी पूरी तरह से नहीं बीते हैं और 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है. कंपनी के शेयर की बात करें तो मंगलवार का शेयर 20 फीसदी बढ़कर 102.02 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. जबकि कंपनी के शेयर का इश्यू प्राइस 32 रुपए था. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर ने 10 कारोबारी दिनों में 218 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. मौजूदा समय यानी 1 बजकर 25 मिनट पर 19 फीसदी की तेजी के साथ 101.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

ABOUT Indian Renewable Energy Development Agency Limited (IREDA ) :भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड एक सार्वजनिक लिमिटेड सरकारी कंपनी और एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान है, जिसका गठन ऊर्जा के नए और नवीकरणीय स्रोतों और ऊर्जा दक्षता/संरक्षण से संबंधित परियोजनाएं स्थापित करने के लिए किया गया है, जिसका आदर्श वाक्य है: हमेशा के लिए ऊर्जा। यह भारत सरकार का एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) उद्यम है जिसका उद्देश्य वित्तीय सहायता को बढ़ावा देना, विकसित करना और विस्तार करना है और यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के प्रशासनिक नियंत्रण में है।​


Blog ID : 458

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।