
Business / व्यवसाय क्या है?
व्यवसाय की शुरुआत उपभोक्ताओं को उत्पादन या या सेवा प्रदान करने के लिए किया जाता है. इसे कंपनी, फर्म, इंटरप्राइजेज भी कहते हैं. व्यवसाय बहुत बड़ा क्षेत्र है जिसके अंतर्गत व्यापार, उत्पादन और गुणवत्ता सभी कार्य शामिल है.
बिज़नस वस्तुओ और सेवाओं के निरंतर उत्पादन और उसे उपभोक्ता तक पहुचाने की एक आर्थिक प्रक्रिया है. दूसरे शब्दों में बिज़नस का उद्देश्य वस्तु उत्पादन और सेवाओं से मानवीय इक्षाओं की पूर्ति कर लाभ कमाया जाता है.
लाभ कमाने के उद्देश्य से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन कर इसे ग्राहक तक पहुंचाने के लिए कई प्रक्रिया से गुजरना होता है. जैसे कंपनी >> ट्रांसपोर्टर >> व्होलसेलर >> रिटेलर >> ग्राहक.
Definition of Business / बिज़नेस की परिभाषा
बिज़नस वस्तुओ और सेवाओं के निरंतर उत्पादन और उसे उपभोक्ता तक पहुचाने की एक आर्थिक प्रक्रिया है. दूसरे शब्दों में बिज़नस का उद्देश्य वस्तु उत्पादन और सेवाओं से मानवीय इक्षाओं की पूर्ति कर लाभ कमाया जाता है.
Business का तात्पर्य एक ऐसे संस्था से है जो गूड्स (सामान) सर्विस (सेवा) देने के लिए कुछ शुल्क लेती है. बिज़नस का उद्देश्य लाभ कमाना होता है.
व्यापार (Trade/Business) का मतलब खरीद और बिक्री से है. दूसरे शब्दों में, एक व्यक्ति या संस्था से दूसरा व्यक्ति या संस्था को सामान के स्वामित्व का अंतरण व्यापार कहलाता है. स्वामित्व का अंतरण सेवा या मुद्रा के बदले किया जाता है.
पूँजीवादी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार को अहम् स्थान दिया गया है. किसी देश की व्यवस्था को चलाने के लिए देश में ज्यादा से ज्यादा व्यापारी वर्ग का का होना जरूरी है.
सरकार के पास इन्हीं व्यापारी वर्ग से टैक्स के रूप में पर्याप्त धन आता है. जिससे Govt. employee को तनख्वाह दिया जाता है. कुछ लोग जिनका मानना हो नौकरी में ज्यादा पैसा है ऐसा बिलकुल नहीं है
नौकरी में निश्चितता है. लेकिन लोक डाउन लगने के बाद से नौकरी की निश्चितता भी लगभग खत्म सा हो गया है. इस कोरोना काल में भी यदि कोई बिज़नस बहुत ज्यादा आगे बाधा है तो वह Education Industry है.
सरकारी काम और सरकारी नौकरी करने वालों को तनख्वाह और सरकार के खर्च को चलने के लिए व्यापार बहुत जरूरी है. व्यवसायी लाभ कमाने के लिए काम करते हैं.
व्यवसाय के प्रकार
हमारे आसपास में मौजूद सभी लोग किसी न किसी कार्य में व्यस्त है. जैसे किसान खेत में काम करता है, चिकित्सक मरीज का इलाज करता है, शिक्षक शिक्षा देने का काम कर रहा है, हर व्यक्ति अपने कार्यों में व्यस्त है.
लोगों का अपने कामों में व्यस्त रहने का वजह है जीवन जीने के लिए धनोपार्जन करना जिससे आवश्यकता की पूर्ति हो सके. कुछ लोग इतना काम कर देश और दुनिया के अमीर व्यक्ति के श्रेणी में आ जाते हैं तो कुछ सिर्फ आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाते हैं.
मानव दो तरह के कार्यों में व्यस्त है.
अनार्थिक कार्य
वैसे कार्य जो धन अर्जित करने के वजय संतुष्टि प्राप्त करने, सेवा के उद्देश्य से की जाती हैं उसे अनार्थिक कार्य कहते हैं. इसमें सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति, स्वास्थ्य लाभ, कुछ ऐसी योजना जिससे लोक कल्याण हो सके.
इसमें वह सभी काम शामिल है जो हम करते तो हैं लेकिन, इससे किसी तरह का आर्थिक लाभ नहीं होता है. बहुत लोग ऐसे हैं जो सब कुछ जानते हुए भी अनार्थिक कार्य में लगे हुए हैं जीवन सार्थक तभी है जब कम से कम जरूरत के साथ कुछ इच्छा कि भी पूर्ति हो सके.
यदि आपका जीवन सिर्फ जरूरत पूरा करने में निकल जाता है तो उस जीवन का कोई फायदा नहीं इसीलिए व्यापार में धनोपार्जन के लिए कुछ बड़ा और सुव्यवस्थित कदम उठाना बहुत जरूरी है.
आर्थिक कार्य
वैसा काम जो आर्थिक लाभ (धन अर्जित) करने के उद्देश्य से की जाती हैं. इसमें कार्य का मुख्य उद्देश्य धनोपार्जन ही है.
जैसे शिक्षक धन कमाने के लिए education देने का काम करता है. किसान फसल बेच कर पैसा कमाने के लिए खेत में काम करता है. सरकारी और निजी संस्थानों में कार्य करने वाला व्यक्ति वेतन के लिए कार्यालय या कारखाने में काम कर मजदूरी लेता है.
आर्थिक कार्य के मुख्य रूप
नौकरी : नौकरी भी व्यवसाय ही है. यह एक ऐसे धंधे को सम्बोधित करता है. जिसमें व्यक्ति समय से दूसरों के लिए कार्य करता है और उसके बदले में वेतन अथवा मजदूरी प्राप्त करता है.
सरकारी कर्मचारी, कंपनियों के कार्यकारी, बैंक कर्मचारी, फैक्ट्री मजदूर आदि नौकरी में संलग्न माने जाते हैं. नौकरी में मिलने वाला वेतन काम के घंटे और व्यक्ति के कार्य कुशलता पर निर्भर करता है.
सामान्य तौर पर नौकरी देने वाला कर्मचारी का वेतन, समय और अन्य शर्तों को तय करता है.
पेशा : डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, ये सब पेशेवर होते हैं. एक व्यक्ति सभी क्षेत्र का विशेषज्ञ नहीं हो सकता है. ऐसा में हमें दूसरे क्षेत्रों के विशेषज्ञ व्यक्तियों की आवश्यकता होती है.
किसी कानूनी सलाह के लिए वकील से मिलना होता है, बीमार होने पर डॉक्टर से मिलना होता है. ये सभी व्यक्ति पेशे से जुड़े लोग हैं. पेशेवर व्यक्ति अपने ज्ञान से धन अर्जित करता है.
Quality of Business / व्यवसाय की विशेषता
बिज़नेस लिखने पढ़ने में जितना छोटा लगता है. वास्तव में यह बहुत ही व्यापक शब्द है. हम सभी बिज़नस से परिचित है, लेकिन बिज़नस को कुछ शब्दों में परिभाषित करना थोड़ा मुश्किल जरूर है.
बिज़नेस जितना बड़ा होता है. समझने में उतना ही ज्यादा समय लग जाता है. जैसे नौकरी, पेशा की कुछ विशेषता होती है. वैसे ही बिज़नेस की कुछ अलग ही विशेषता होती है.
वस्तु और सेवा का लेन-देन
व्यवसाय में लोग वस्तु और सेवा का खरीद बिक्री करते हैं. व्यवसाय कई तरीका का होता है.
इस ब्लॉग पर बिज़नेस आईडिया भी शेयर किया जाता है. यदि किसी बिज़नेस आईडिया के बारें में जानना हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो.
व्यवसाय में उत्पादन से ग्राहक तक पहुंचने के लिए कई काम किया जाता है.
वस्तु और सेवा का विक्रय
व्यवसाय में दो लोग होते हैं एक वह जो सामान खरीदेगा दूसरा वह जो सामान बेचेगा. यदि कोई व्यक्ति खुद के लिए या किसी को बिना किसी मूल्य में देने के लिए उत्पादन का काम करता है तो यह व्यवसाय की श्रेणी में नहीं आता है.
व्यवसाय का सीधा मतलब मुनाफा से है. क्यूंकि, व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना होता है.
इसके अलावे यदि कोई अपना पुराना सामान किसी को बेचता है तो यह भी व्यवसाय की श्रेणी में नहीं है.
यदि कोई पुराना सामान खरीदने बेचने का काम करता है तभी वह व्यवसाय है.
व्यवसाय के लिए निवेश
किसी भी बिज़नेस की शुरुआत के लिए कैपिटल की जरूरत होती है. यह कैपिटल (पूँजी) शुरूआती पूँजी, आने वाले समय में कर्मचारी का वेतन, जगह का किराया देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
यह पूँजी खुद का हो सकता है या किसी बैंक से लोन या किसी निवेशक का निवेश.
व्यवसाय का उद्देश्य
व्यावसाय का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना होता है. व्यवसाय छोटा हो या बड़ा उसमें जो कुछ भी किया जा रहा है. उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ लाभ कमना है.
कुछ बिज़नेस ऐसे हैं जिसमें बहुत कम लागत से बहुत अच्छा पैसा बनाया जा सकता है. लेकिन कुछ ऐसे भी बिजनेसमैन हैं जिन्होनें कमाया तो नहीं लेकिन जो पूँजी था वो भी गवां दिया.
लाभ के बिना व्यवसाय को चालू रखना संभव नहीं है. इसीलिए व्यवसाय आय की अनिश्चितता और जोखिम से भरा हुआ है.
Business का Khabri zone
http://www.businesskhabri.com/
Blog ID : 51
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
