दादाजी की मेहनत देखकर छलक पड़े लोगों के आंसू

दादाजी की मेहनत देखकर छलक पड़े लोगों के आंसू

दोस्तों इस दुनिया में पेट से बड़ा कुछ नहीं होता. लोग जो भी करते हैं, पेट के लिए ही करते हैं, क्योंकि जब भूख लगती है तो इंसान कुछ भी नहीं देखता. उसे बस खाना चाहिए होता है. अब ऐसे में अगर परिवार का पेट पालना पड़े तो कितनी मुश्किल होती है, ये तो वही बता सकता है, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करता हो. कई लोगों को तो 60-70 साल की उम्र के बाद भी काम करना पड़ता है, क्योंकि पेट तो उम्र नहीं देखता.

जिस उम्र में लोग घर बैठ कर आराम कर रहे होते हैं, उस उम्र में भी इस बुजुर्ग शख्स को काम करना पड़ रहा है, मेहनत करनी पड़ रही है. इस वायरल वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया है. इसे अब तक 23 मिलियन यानी 2.3 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है.

बात दरअसल यह है है कि सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हो रहा है जिसमे, 95 साल की उम्र में भी एक बुजुर्ग काम करता, मेहनत करता नजर आता है. हैरान करने वाली बात ये है कि बुजुर्ग का शरीर अभी भी चल रहा है, वरना इस उम्र में तो इंसान सीधे बेड पर ही पड़ा दिखाई देता है. उसके पास उठने-बैठने तक की भी क्षमता नहीं होती, ऐसे में भला काम कैसे करेगा, लेकिन 95 साल के इस दादाजी का जज्बा तो देखने लायक है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शादी समारोह चल रहा होता है और दादाजी अपना काम करने यानी बाजा बजाने में लगे हुए हैं. ये ऐसा नजारा है, जिसे देख कर किसी की भी आंखों में आंसू जाएं.

दोस्तों मेरा आपसे यही अनुरोध है,  कोई भी एक व्यक्ति अकेला  क्रांति नहीं ला सकता है यानि पूरी दुनिया की मदद नहीं कर सकता है, इसलिए जिस व्यक्ति से जिसकी जो भी मदद हो सके वो जरूरतमंद की यदि मदद करे तो सायद एक बार में  नहीं लेकिन धीरे धीरे बदलाव जरूर आएगा |

हल्लाबोलएक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/


Blog ID : 52

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।