
Breaking News - Paytm के अधिकारी के घर सीबीआई की रेड
दोस्तों Paytm की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. जैसा की हम जानते ही है की रिजर्व बैंक ने पेटीएम को 15 दिन की मोहलत दे दी है, लेकिन बावजूद इसके कंपनी के ऊपर ED शिकंजा लगातार बना हुआ है. वहीं, अब पेटीएम मामले में सीबीआई की भी एंट्री हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम पेमेंट बैंक के एक बड़े अफसर के घर और ठिकानों पर सीबीआई ने रेड डाली है.
दरसल सीबीआई ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर तलाशी ली है.दरअसल रमेश अभिषेक बिहार कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह 2019 में रिटायर हुए थे. अभिषेक भारतीय प्रशासनिक सेवा यनि आईएएस से रिटायर होने के बाद एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ काम कर रहे थे.
Blog ID : 553
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
