ISRO GSLV-F14

ISRO GSLV-F14


दोस्तों भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 17 फ़रवरी, 2024 को मौसम संबंधी उपग्रह INSAT-3DS को लॉन्च किया. यह सैटेलाइट, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया. इसे GSLV-F14 रॉकेट के जरिए लॉन्च पैड 2 से छोड़ा गया.

इसरो का यह सैटेलाइट, समुद्र, मौसम, और इमरजेंसी सिग्नल सिस्टम की जानकारी देगा. यह सैटेलाइट, राहत और बचाव कार्यों में भी मदद करेगा. इसका मकसद, पृथ्वी की सतह और समुद्री ऑब्जर्वेशन के अध्ययन को बढ़ावा देना है. यह सैटेलाइट, 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी देगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसरो ने जारी किये स्टेटमेंट में बताया कि अभी तक सभी चीज़ें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं. इस सैटेलाइट के काम करने के बाद मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी साथ ही यह देश के विकाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.​


Blog ID : 558

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।