
ब्रेकिंग न्यूज़ - फाउंडर रविंद्रन ने सबके सामने खोल डाली पोल
दोस्तों संकट से जूझ रही एजुटेक कंपनी बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को एक लेटर लिखकर बताया कि वह सीईओ बने रहेंगे और मैनेज्मेंट में कोई बदलाव नहीं होगा,साथ ही निवेशकों द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के लिए मतदान करने के एक दिन बाद उन्होंने पत्र में शुक्रवार की ईजीएम को तमाशा करार दिया.
जैसा की हम जानते ही है हालही में पूरे मार्केट में एक ही न्यूज़ ट्रेंड कर रही थी जिसमे खा जा रहा था की, बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन को मैनेज्मेंट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ये खबर पूरे देश में तेजी के साथ आग के जैसे फैल गई थी. इस खबर के आने के अब खुद फाउंडर रविंद्रन ने बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने खुद अपने कर्मचारियों को लेटर लिखकर इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है.
बायजूस रविंद्रन अपने कर्मचारियों से लेटर में कहा कि,वह सीईओ अब बने रहेंगे और मैनेज्मेंट में कोई बदलाव नहीं होगा. निवेशकों द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के लिए मतदान करने के एक दिन बाद उन्होंने पत्र में शुक्रवार की ईजीएम को तमाशा करार दिया है,बायजू के शेयरधारकों में से प्रमुख निवेशकों ने शुक्रवार को एजुटेक स्टार्टअप में कथित कुप्रबंधन और विफलताओं के चलते फाउंडर -सीईओ रवींद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने के लिए मतदान किया था.
रवींद्रन ने कंपनी फाउंडर्स की अनुपस्थिति में की गई वोटिंग को अमान्य और अप्रभावी बताता है. उन्होंने शनिवार को कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की ईजीएम में कई जरूरी नियमों का उल्लंघन किया गया. रवींद्रन ने कहा कि उस बैठक में जो भी फैसले किए गए, वह महत्व नहीं रखते हैं, क्योंकि वे नियमों पर आधारित नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैं आपको यह पत्र अपनी कंपनी के सीईओ के रूप में लिख रहा हूं. आपने मीडिया में जो पढ़ा होगा, उसके विपरीत, मैं सीईओ बना रहूंगा. मैनेज्मेंट में कोई बदलाव नहीं होगा और बोर्ड भी वही रहेगा.
इन सब घटनाओ से एक बात साबित हो रही है की बायजूस कंपनी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है,अब तो आने वाला वक़्त ही बताएगा की आखिर होने क्या वाला है.
Blog ID : 574
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
