बिल गेट्स  पहुँच गए डॉली चायवाला की चाय पीने

बिल गेट्स पहुँच गए डॉली चायवाला की चाय पीने

जी है दोस्तों,माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने हाल में नागपुर के वायरल डॉली चाय वाला से मिलने उनके टपरे तक पहुंच गए इस दौरान उन्होंने न केवल फुटपाथ पर खड़े होकर डॉली के हाथ की चाय पी, बल्कि उनके साथ रील भी बनाई। आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते है की ये रील अब जगह-जगह वायरल है। इसे 24 घंटे से भी कम समय में 1 मिलियन लाइक मिल चुके हैं।

इस वीडियो में बिल गेट्स मजेदार अंदाज में ----वन चाय प्लीज---- कहते दिखते हैं। उसके बाद डॉली अपनी स्पेशल चाय बनाते है। उनके अंदाज को वीडियो में बारीकी से रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद वो जो काँच के ग्लास में बिल गेट्स को चाय देते हैं, वीडियो में उसे भी दिखाया गया है।

इसके बार इस विडिओ को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया,इस वीडियो को शेयर करते हुए बिल गेस्ट ने लिखा, भारत में हर जगह इनोवेशन खोजी जा सकती है। आप जहाँ जाते हैं। वहीं इनोवेशन मिलता है। यहाँ तक कि एक सिंपल सी चाय भी यहाँ बेहतरीन है।

आज की सीख
सपनों को सच करने से पहले सपनों को ध्यान से देखना हो​

Content Source: Powerd by business khabri


Blog ID : 590

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।