
Urban Enviro Waste Management IPO
निवेशकों के पास पैसा कमाने का एक और मौका
अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड का आईपीओ 12 जून 2023 को खुलेगा और 14 जून 2023 को बंद होगा. कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 11.42 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसमें शेयरों को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा.
महत्वपूर्ण जानकारी
a) अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड का आईपीओ 12 जून 2023 को खुलेगा और 14 जून 2023 को बंद होगा
b) कंपनी की ओर से आईपीओ के तहत जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य, कर्ज का पुनर्भुगतान और वर्किंग कैपिटल के लिए काम में लिया जाएगा
c) इस आईपीओ के जरिए 10 रुपये फेस वैल्यू के साथ 9,20,000 इक्विटी शेयर शामिल है
d) कंपनी ने मार्केट मेकर रिजर्वेशन पोर्शन के रूप में 57.6 लाख रुपये के कुल 57,600 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं
अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन और मुंसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइड करती है। यह पिछले 12 वर्षों से रेसिडेंशियल एरिया, इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूट, पावर स्टेशनों, सरकारी और अर्ध सरकारी अस्पतालों और छावनी बोर्डों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
Business का khabri zone
http://www.businesskhabri.com/
Blog ID : 63
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
