वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी ने लिए सात फेरे


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी ने लिए सात फेरे

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी शादी के बंधन में बंध गई हैं।

 ऐसे में आपको मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे कि वित्त मंत्री की बेटी कौन हैं? किससे उनकी शादी हुई है यानि कि उनके दामाद कौन हैं? तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे 

जैसा की आप जानते ही है कि जब भी किसी बड़े मंत्री के बच्चों की शादी होती तो अकसर देखा जाता है कि वो बेहद भव्य और आलीशान तरीके से होती है। लेकिन यहां हुआ इसके उल्ट है। वित्त मंत्री की बेटी परकला वांगमयी की शादी बेंगलुरु स्थित घर में बेहद सादगी से संपन्न हुई। 

बताया जा रहा है कि घर में बेहद सादगी से वित्त मंत्री की बेटी की शादी हुई है, जिसमें परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए। आपको बता दें कि शादी समारोह में कोई राजनीतिक हस्तियां नहीं दिखीं।

वित्त मंत्री की बेटी Parakala Wangmayee की शादी बेंगलुरु स्थित घर में बेहद सादगी से संपन्न हुई, बताया जा रहा है कि घर में बेहद सादगी से वित्त मंत्री की बेटी की शादी हुई है, जिसमें परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए। 

आपको बता दें कि शादी समारोह में कोई राजनीतिक हस्तियां नहीं दिखीं। वित्त मंत्री की बेटी परकला वांगमयी और उनके पति Pratik Doshi की शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार हुई है। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

 सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वित्त मंत्री की बेटी की शादी का वीडियो शेयर किया है, व‍ित्‍त मंत्री के दामाद प्रतीक दोषी की बात करें उन्होंने सिंगापुर के मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएशन क‍िया है। वह मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान गुजरात के CMO में र‍िसर्च अस‍िस्‍टेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं प्रतीक 2014 से PMO से जुड़े हुए हैं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले दोषी फिलहाल PMO में ऑफ‍िसर ऑन स्‍पेशल ड्यूटी के रूप में काम करते हैं। परकला वांगमयी पेशे से Multimedia journalist हैं। उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स के बोस्टन स्थित नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है।



हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/

Blog ID : 68

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।