
Tata Steel को मिला सर्वश्रेष्ठ फ्रांज एडेलमैन फाइनलिस्ट अवार्ड।
जी हां दोस्तों,टाटा स्टील को अमेरिका के ऑरलैंडो में आयोजित इन्फॉर्म्स बिजनेस एनालिटिक्स कॉन्फ्रेंस 2024 के एडेलमैन गाला नाइट के दौरान इंस्टीट्यूट फॉर ऑपरेशंस रिसर्च एंड मैनेजमेंट साइंसेज , अमेरिका द्वारा प्रतिष्ठित फ्रांज एडेलमैन फाइनलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि,यह दुनिया का अग्रणी ऑपरेशंस रिसर्च और एनालिटिक्स पुरस्कार है, जो ऑपरेशंस रिसर्च के सफल औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए इन्फोर्म्स द्वारा दिया जाता है. कंटीन्यूअस एनीलिंग प्रक्रिया के अनुकूलन पर टाटा स्टील की परियोजना को इन्फॉर्म्स सोसाइटी के मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा तीन महीने के कठोर मूल्यांकन के बाद फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया था.
इसके साथ ही एक बार फिर टाटा ग्रुप ने देश का नाम दुनिया के सामने रोशन कर दिया।
------------------------
दोस्तो इसी प्रकार की बिजनेस संबंधी और रोचक जानकारी हेतु लगातार पढ़ते रहें बिजनेस खबरी डॉट कॉम
Blog ID : 704
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
