
लोकसभा चुनावों में लगातार मोदी जी की तीसरी बार ऐतिहासिक जीत
दोस्तो लोकसभा चुनावों में मोदी जी ने एक बार फिर लोगो का दिल जीत लिया है और लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।
इसके साथ ही पूरी दुनियां से मोदी जी के लिए बधाईयों की बरसात हो रही है।यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड ने देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास में एक और अध्याय को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भारत की जनता को बधाई दी।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ नेएक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। आपके नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र उल्लेखनीय प्रगति हासिल करना जारी रखेगा।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने, एक्स पर लिखा, नई चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
यही नहीं मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई।
इसके अलावा पूरी दुनियां से बधाइयां प्राप्त हो रहीं है।
दोस्तो आपकी जानकारी हेतु हम बताना चाहते हैं कि,लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। मंच से उन्होंने महिलाओं सहित सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने संकेत दिए हैं कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की सरकार कड़े फैसले ले सकती है।
Blog ID : 715
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
