
सावधान - नहीं तो हो सकता है आप के भी Ac में ब्लास्ट
दोस्तो गर्मियों में हर कोई ठंडक पाने के लिए बेचैन रहता है. इसलिए हम देखते हैं कि गर्मी आते ही एयर कंडीशनर की डिमांड काफी बढ़ जाती है. हालांकि, एसी भी एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट है, और इसमें आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है. एसी में धमाका काफी जानलेवा हो सकता है.
आइए जानते हैं,AC में ब्लास्ट क्यों होता है?
a)पुराने और घटिया किस्म के एसी का इस्तेमाल करना.
b)कंप्रेसर में गंदगी का होना. इससे कंप्रेसर जाम हो सकता है.
c)कमरे के साइज के हिसाब से एसी की कैपेसिटी का ना होना.
d)एसी से गैस लीक होना या कमरे या एसी के अंदर जाम होना.
e)अगर एसी लंबे समय तक लगातार चलता है तो एसी पर दबाव बढ़ जाएगा. इससे वो गर्म हो जाएगा और शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है.
f)बिजली के हाई वोल्टेज इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर दबाव बढ़ाते हैं.
g)लंबे समय से एसी की सर्विस का ना होना.
h)बिजली कड़कने या बारिश के दौरान एसी चलाना. अर्थिंग सिस्टम के खराब होने पर एसी में ब्लास्ट भी हो सकता है.
सावधानी और बचाव
एसी में ब्लास्ट होने जैसी घटनाओं से बचने के लिए इन बातों का ख्याल रखना चाहिए.
a)प्रोफेशनल से एसी कीि रेगुलर सर्विस कराएं.
b)कमरे के साइज के हिसाब से सही कैपेसिटी का एसी लगवाएं.
c)टॉप और विश्वसनीय ब्रांड का एसी खरीदें.
d)लगातार एसी ना चलाएं और बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें.
e)बिजली के कनेक्शन, सॉकेट और फिल्टर की नियमित जांच करें.
f)हाई वोल्टेज से बचने के लिए घर में सर्किट ब्रेकर का इस्तेमाल करें.
g)बारिश और गरज के दौरान एसी का इस्तेमाल बंद कर दें साथ ही इसके अलावा घर की छत पर थंडर प्रोटेक्शन सिस्टम लगाना चाहिए.
h)एसी को एक बार में चार घंटे से ज्यादा लगातर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
ध्यान रहे की एसी को ऐसे जगह लगाना चाहिए, जिस जगह पर नॉर्मल हवा आसानी से आ जा सके।
याद रखिए सावधानी ही बचाव है।
-----------------------
दोस्तों इस प्रकार की बिजनेस संबंधी और रोचक जानकारी हेतु जुड़े रहे बिजनेस खबरी डॉट कॉम के साथ।
Build your brand with Business Khabri dot com www.businesskhabri.com
----------------------
Blog ID : 722
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin