
चंद्रयान 3 औरपारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी
दोस्तो चंद्रयान 3 और उसकी सफलता को कौन भूल सकता है. वैसे इस सफलता के पीछे किसी एक का हाथ नहीं था. इस सफलता में कई बड़ी और छोटी कंपनियों की भूमिका थी. खासकर उन कंपनियों की भूमिका अहम थी, जो स्पेस और डिफेंस से जुड़े सामान बना रही हैं. ऐसी ही कंपनी है पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी. जिसके शेयर मंगलवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. खास बात तो ये है कि कंपनी के शेयर में मंगलवार को रिकॉर्ड 19 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली.
दरअसल देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनुअल डिफेंस एक्सपोर्ट में 50,000 करोड़ रुपए का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने का ऐलान किया है. उसके बाद से डिफेंस शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है. इस वजह से भी पासर डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.
--------------------
दोस्तो इसी प्रकार की बिजनेस संबंधी और रोचक जानकारी हेतु जुड़े रहे बिजनेस खबरी डॉट कॉम के साथ
Build your brand with Business Khabri dot com www.businesskhabri.com
-------------------
Blog ID : 736
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
