रूस ने जंग मैदान में उतारा किलर S-500

रूस ने  जंग के मैदान में उतारा किलर S-500 

दोस्तों मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,रूस ने जंग के मैदान मे S-500 उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।

आपकी जानकारी हेतु बताना चाहते हैं कि,  एस-500 सिस्टम हाइपरसोनिक मिसाइलों, विमानों और यहां तक कि कम-कक्षा के उपग्रहों को भी टारगेट कर सकता है, ये रूस की रक्षात्मक स्थिति को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है। रूस ने क्रीमिया में इस एयर सिस्टम की तैनाती की तैनाती की है, जो रणनीतिक महत्व को रूसी सैन्य रसद के लिए एक महत्वपूर्ण गलियारा है। यूक्रेन और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच S-500 की उपस्थिति वायु रक्षा शक्ति के संतुलन में बड़ा बदलाव दिखाती है। ये अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू जेटों से जुड़ी हवाई गतिविधियों को भी रोकने में सक्षम है।

रिपोर्ट्स की माने तो,रूसी सेना की ओर से S-500 की तैनाती की घोषणा की गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार S-500 अमेरिकी F-22 रैप्टर और F-35 लड़ाकू विमानों के लिए नया खतरा है क्योंकि नई रूसी एस-500 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली F-35 और F-22 रैप्टर जैसे स्टील्थ लड़ाकू विमानों को रोकने में सक्षम होगी।

 रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट का कहना है कि S-500 की तैनाती काफी लंबे परीक्षण के बाद की गई है। रूस ने S-500 को इसके पूर्ववर्ती S-400 से अपग्रेड करते हुए तैयार किया है।

Thanks for your attention 

-----------------------

Build your BRAND with business khabri dot com www.businesskhabri.com


Blog ID : 748

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।