लोको पायलट निकला सुपरमैन वीडियो हुआ वायरल

लोको पायलट निकाल सुपरमैन वीडियो हुआ वायरल

दोस्तो समस्तीपुर रेलमंडल के वाल्मीकि नगर और पनियावा स्टेशन के बीच पुल संख्या 382 पर अचानक ट्रेन संख्या 05497 अप नरकटियागंज गोरखपुर के लोको इंजन के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर लीकेज होने लगा। इसके कारण एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रेन बीच पुल पर रुक गई। पुल पर ट्रेन रुकने के बाद उसे ठीक करना बेहद मुश्किल हो गया था। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने पुल पर लटकते और रेंगते हुए इंजन के लीकेज वाले स्थान तक पहुंचने का निर्णय लिया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद लीकेज को बंद करने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद ही ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन की ओर आगे बढ़ सकी। इस साहसिक कार्य को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों चालकों को 10 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है।

इन्हें कार्यकर्ता दे किसी ने वीडियो वीडियो बना लिया और आज यह वीडियो और यह न्यूज़ ट्रेडिंग कर रही है



Blog ID : 750

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।