
क्या अंतरिक्ष में फस गई है सुनीता विलियम्स ?
दोस्तो सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है। यह भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 127 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में एक डॉक्टर हैं।
इस समय सुनीता विलियम्स का नाम ट्रेडिंग पर चल रहा है दरअसल इसका काम कुछ और ही है, सुनीता विलियम्स फिलहाल अंतरिक्ष में है और उन्हें अपना काम करके अभी तक वापस लौट आना था लेकिन,नासा के कॉमर्शियल क्रू मैनेजर स्टीव स्टिच ने बताया कि स्टारलाइनर के कई थ्रस्टर्स फायर होने पर ज्यादा गर्म हो गए हैं और थ्रस्टर्स पर दबाव डालने के लिए उपयोग किए जाने वाले हीलियम रिसाव उनके इस्तेमाल से जुड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्टारलाइनर के डॉक पर रहते हुए थ्रस्टर्स की हाल ही में की गई टेस्ट-फायरिंग ने मिशन टीमों को सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी मे, स्टारलाइनर की नई वापसी की तारीख 6 जुलाई तय की गई है. स्टारलाइनर की वर्तमान समस्याएं इस प्रणाली पर केन्द्रित हैं, जिसकी जरूरत कैप्सूल को ISS से दूर ले जाने और पृथ्वी के वायुमंडल में गोता लगाने के लिए होती है.
दोस्तो हमारी ईश्वर से यहीं प्राथना है कि देश की बेटी वापस सुरछित लौट आए।
Blog ID : 754
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
