टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन

दोस्तो,एक बार फिर टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया है,दरसअल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका 7 रन से हराकर पूरे भारत को खुशियों से भर दिया. विराट कोहली के दमदार अर्धशतक और अक्षर पटेल-शिवम दुबे की अहम पारियों ने जहां टीम इंडिया को 176 के दमदार स्कोर तक पहुंचाया, वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने आखिरी वक्त पर टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 171 रन पर रोक दिया. इसके साथ ही 17 साल बाद टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का का खिताब अपने नाम कर लिया और ऐसा करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई.

और राहुल ने ले लिया बदला, दरसअल 17 साल पहले अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज में टीम इंडिया को जिताने में नाकाम रहे राहुल द्रविड़ का बदला भी इस जीत के साथ पूरा हुआ.

इसके साथ ही  टीम इंडिया ने अपने कोच राहुल द्रविड़ को भी एक शानदार विदाई दी. 

कप्तान रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी को जीतने के सूखे को भी खत्म करने में कामयाबी हासिल की। वहीं इस खिताब को जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से अपने रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दिया


Thanks for connecting business Khabri dot com wwww.businesskhabri.com


Blog ID : 763

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।