Coaching Industry updates available here

Coaching Industry updates available here 

 दोस्तो कोचिंग सिटी के नाम से पहचाने जाने वाले शहर कोटा में इस बार हालात ठीक नहीं हैं.दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोचिंग संस्थानों में बच्चे कम आने का नुकसान अब साफ तौर पर नजर आने लगे हैं. लोगों के रोजगार पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है. कई दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. कई लोगों ने कोचिंग एरिया से अपने बिजनेस को बंद कर दिया. कोचिंग संस्थानों में स्टाफ की सैलरी में कटौती की गई है. कुछ कोचिंग संस्थानों ने अपने कुछ स्टाफ को घर तक भेज दिया है. पहले जहां कोचिंग सिटी के बाजार छात्रों की चहल-पहल से पूरे दिन गुलजार रहते थे, लेकिन आज हालात इसके उलट हैं. बच्चे कम होने के चलते दुकानों पर भीड़ खत्म हो गई है. कई दुकानों पर ताले लटके हुए हैं.

रिपोर्ट्स की माने तो,कुछकोचिंग संस्थानों में तो स्टाफ को घर भेज दिया गया है. इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोचिंग संस्थान में करीब 250 के आसपास लोगों की छुट्टी कर दी गई है. इसमें बैक स्टाफ से लेकर हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस का स्टाफ शामिल है. साथ ही कुछ फैकेल्टी को भी घर भेजा गया है. एक अन्य कोचिंग संस्थान में 10 से 30 फीसदी तक सैलरी कम कर दी गई है।


Thanks for connecting with business khabri dot com www.businesskhabri.com



Blog ID : 797

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।