कटनी में बन रहा है देश का सबसे लंबा railway flyover

कटनी में बन रहा है देश का सबसे लंबा railway flyover 


दोस्तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जबलपुर रेलमंडल में कटनी के मुड़वारा व एनकेजे स्टेशन के ऊपर से मझगवां फाटक से लेकर झलवारा स्टेशन तक अप-डाउन 34 किलोमीटर लंबे रेलवे के फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसे देश का सबसे लंबा रेल फ्लाईओवर कहा जा रहा है।

इसका निर्माण पूरा होने से एनकेजे से मुड़वारा स्टेशन के बीच के व्यस्त रेलमार्ग से गुड्स ट्रेनों को निकालने में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी और गुड्स ट्रेनों को गति मिलेगी। 1248 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस अप-डाउन फ्लाईओवर में अप ट्रैक पर 16 किलोमीटर का कार्य अंतिम दौर में है और उसके निर्माण का कार्य सितंबर माह तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि डाउन ट्रैक पर फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य भी बड़ी मशीनों के माध्यम से दिन-रात कराया जा रहा है। इसे मार्च 2025 में पूरा किया जाना है।

ग्रेड सेपरेटर निर्माण में अप व डाउन दोनों ही लाइन में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों लाइन आरओबी में ऊपर से ही मझगवां फाटक से पहले जाकर मिलेंगी और आगे मझगवां तक जाएंगी। फ्लाईओवर के ऊपर ही जंक्शन होने के कारण इसको उड़ता जंक्शन का नाम भी दिया गया है।

S:e-media 

Thanks for connecting business khabri dot com www.businesskhabri.com



Blog ID : 798

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।