
अब भारत में तैयार होगा H125 हेलीकॉप्टर
जी हां दोस्तो,यूरोप की प्रमुख एयरलाइन निर्माता कंपनी Airbus ने H125 हेलीकॉप्टरों के लिए अपनी अंतिम असेंबली लाइन स्थापित करने के लिए भारत में आठ स्थानों को चुना है,
रिपोर्ट्स की माने तो भूमिपूजन इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।
भारत और दक्षिण एशिया में एयरबस हेलीकॉप्टर के प्रमुख सनी गुगलानी ने ब्रीफिंग में कहा कि एयरबस ने अगले 20 सालों में भारत और पड़ोसी देशों में H125 हेलीकॉप्टरों की मांग 500 होने का अनुमान लगाया है।
इसके साथ ही एयरबस हेलीकॉप्टर के वैश्विक व्यापार के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओलिवियर माइकलॉन ने कहा, भारत हेलीकॉप्टरों के लिए भविष्य का बाजार है।
महत्वपूर्ण जानकारी - एयरबस के अनुसार, उनमें से 250 से भी कम हेलीकॉप्टर भारत में सेवा में हैं। भारत में करीब 100 एयरबस हेलीकॉप्टर हैं, जिनमें से ज्यादातर H125 और 130 हैं। दुनिया भर में 7,200 से ज्यादा H125 हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं।
Make in India
Thanks for connecting business Khabri dot com www.businesskhabri.com
Blog ID : 807
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
