Breaking news - सोने की कीमतों मे भारी गिरावट

Breaking news - सोने की कीमतों में भारी गिरावट 

दोस्तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है. 

सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर पहले से लागू कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है. इस फैसले का तत्काल असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है और ये 4000 रुपये तक सस्ता हो गया है, वहीं चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट आई है. MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स कारोबार के दौरान मंगलवार को 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था और जैसे ही सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान हुआ ये तेजी से गिरने लगा और 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

इस हिसाब से देखें तो महज कुछ ही घंटों में Gold Price 4,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया. इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को ये 72,718 रुपये पर बंद हुआ था.


S:e-media

Thanks for connecting business Khabri dot com 

www.businesskhabri.com


Blog ID : 811

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।