
क्या वाकई धोनी ने सन्यास ले लिया है ?
दोस्तों जैसा की हम जानते ही है की चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का शायद आखिरी सीजन होगा. लेकिन, धोनी ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी कहा था कि अगर फिटनेस ने साथ दिया तो वो अगले सीजन में भी खेल सकते हैं. लेकिन, अब खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. और फैंस के चेहरों में निरसा के बादल नज़र आ रहे है
महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन है, ओह कैप्टन, माय कैप्टन. इस वीडियो में धोनी को सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम में लौटते दिखाया गया है. वीडियो में धोनी बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में इमोशनल म्यूजिक बज रहा है. इसके बाद से ही फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल से भी अचानक संन्यास ले रहे हैं? हालांकि इस मामले पर न तो धोनी और न ही सीएसके की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है. लेकिन इस विडिओ से फैंस का दिल मनो तोड़ दिया है। जानते तो सभी थे की कभी न कभी तो ऐसा होगा ही,लेकिन हमारे प्यारे माहि को ग्राउंड में न देख पाने का गम सायद सासनी से न भूल पाएंगे क्योकि क्रिकेटर तो बहुत आये और गए लेकिन माहि ने मैच के साथ हमारे दिल को भी जीता है।
हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/
Blog ID : 83
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
