
Ola Electric पहले ही दिन लगा अपर सर्किट
दोस्तो,ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का शेयर लिस्टिंग के दिन ही अपर सर्किट को टच कर गया. कंपनी ने हाल में अपना आईपीओ लॉन्च किया था और शुक्रवार को कंपनी के शेयर की लिस्टिंग हुई. दोपहर साढ़े बारह बजे तक कंपनी के शेयर प्राइस में 20 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है.
दरअसल ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर का आईपीओ प्राइस 76 रुपए था. मार्केट ओपन होने पर जब कंपनी का शेयर जब लिस्ट हुआ, तब ये फ्लैट रेट पर ही यानी 76 रुपए पर ही ओपन हुआ. लेकिन कुछ समय बाद ही ये शेयर छलांग मारने लगा और पहले दिन ही अपर सर्किट को छू गया.
Thanks for connecting Bk
Blog ID : 847
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
