घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी होंगे मालामाल

घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी होंगे मालामाल - BCCI

दोस्तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत कर रहे हैं।

शाह ने घोषणा की कि पुरुष क्रिकेट में विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने लिखा- इसके अतिरिक्त सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देना और पुरस्कृत करना है।

 इस प्रयास में अटूट समर्थन के लिए शीर्ष परिषद को हार्दिक धन्यवाद। साथ मिलकर हम अपने क्रिकेटरों के लिए और अधिक बेहतर माहौल तैयार कर रहे हैं। 



Thanks for connecting Bk


Blog ID : 887

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।